पिछली बार जाट पहेली- 24 में हमने पूछा था- सिधमुख के बारे में।
सिधमुख रेलवे स्टेशन राजस्थान के चुरू जिले में है। जब सादुलपुर से हनुमानगढ की तरफ जाते हैं तो सूरतपुरा जंक्शन, पहाडसर, नरवासी और हांसियावास के बाद सिधमुख आता है। यह लाइन अभी मीटर गेज है। जल्दी ही इसे भी ब्रॉड गेज में बदल दिया जायेगा। सादुलपुर से रेवाडी और चुरू जाने वाली लाइनें ब्रॉड गेज में बदल दी गयी हैं।
सादुलपुर से चलकर हनुमानगढ और श्रीगंगानगर होते हुए सूरतगढ तक जाने वाली 1SHR, 3SHR तथा वापस सादुलपुर आने वाली 2SHR, 4SHR पैसेंजर गाडियां सिधमुख भी रुकती हैं। वैसे तो इसके अलावा और भी गाडियां हैं लेकिन मैं उनका नम्बर आपको नहीं बता सकता क्योंकि वे गाडियां कभी जयपुर से आती थीं। तब उनका नम्बर कुछ और था। अब कुछ और है। भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर तो इसके बारे में कुछ भी नहीं है। इसके अलावा इंडिया रेल इन्फो पर भी बाकी गाडियों के नम्बर व समय गलत लिखे हैं।
आइये, अब चलते हैं विजेताओं की तरफ:
| जाट पहेली- 24 के प्रथम विजेता है: |
| 100 अंक |
| क्रम | नाम | अंक |
| 2 | बंटी चोर | 99 |
| 3 | ओशो रजनीश | 98 |
| 4 | विजय कर्ण | 97 |
| 5 | Ashish Shrivastava | 96 |
| 6 | डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक | 95 |
| 7 | बिग बॉस | 94 |
| 8 | अन्तर सोहिल | 93 |
| 9 | Surendra Singh Bhamboo | 92 |
| 10 | दुलाराम सहारण | 91 |
| 11 | दर्शन लाल बवेजा | 90 |
| 12 | इंदु अरोड़ा | 89 |
| क्रम | नाम |
| 1 | प० अनिल जी शर्मा सहारनपुर |
| 2 | संजय कुमार चौरसिया |
| 3 | Vivek Rastogi |
| 4 | Tarkeshwar Giri |
| 5 | नरेश सिह राठौड़ |
| 6 | रंजन |
| 7 | gaganjuneja |
| 8 | SHUBH BHOLA |
| 9 | ritesh |
| 10 | जितेन्द़ भगत |
और अब आज की पहेली
यह एक स्टेशन है- लीलमा। चलिये, ढूंढिये इसे।
आपको बताना है कि यह स्टेशन भारत में किस रेल-खण्ड पर स्थित है। इस पहेली में रेल-खण्ड का मतलब है- दो स्टेशनों के बीच की रेल लाइन। यानी यह स्टेशन किन दो स्टेशनों के बीच में है।
अगर आप रेल-खण्ड नहीं बता पाते हैं तो एक विकल्प और भी है। यहां रुकने वाली किसी भी गाडी का नम्बर बता दो।
आपके उत्तर में या तो रेल-खण्ड या फिर गाडी संख्या स्पष्ट लिखे होने चाहिये, अन्यथा उत्तर गलत माना जायेगा।
सबसे पहले सही उत्तर देने वाले को मिलेंगे पूरे 100 अंक। उसके बाद क्रमशः 99, 98, 97 .... होते चले जायेंगे।
नियम व शर्तें
1. यह पहेली केवल मनोरंजन और थोडे बहुत ज्ञानवर्धन के लिये है। इसके विजेता बनने पर आपको मेरी तरफ से बधाई दी जायेगी और आपके ब्लॉग का लिंक अगले शुक्रवार को छापा जायेगा।
2. इसके जवाब देने की अन्तिम तिथि 21 नवम्बर 2010 के सुबह के आठ बजे तक है। उपरोक्त तिथि के बाद प्राप्त होने वाले जवाबों पर गौर नहीं किया जायेगा और उन्हें कोई अंक नहीं दिया जायेगा।
3. कृपया कम से कम शब्दों में अपने उत्तर लिखें। इससे आपको भी आसानी रहेगी और मुझे भी।
4. आपका उत्तर केवल हिन्दी में ही होना चाहिये। अंग्रेजी में उत्तर देने पर आपके 5 अंक काट लिये जायेंगे। केवल गाडी नम्बर अंग्रेजी में दिया जा सकता है।
5. टिप्पणी मॉडरेशन चालू है।
6. तीसरे दशक का अपडेट स्कोर कार्ड साइड बार में अभी नहीं लगाया है।
7. भूल चूक लेनी देनी।
यह पहेली बेहद कठिन है। चूंकि सही जवाब देने वाले को तो 100, 99, 98, … अंक मिलते चले जायेंगे। इस बार एक बदलाव और किया गया है। कुछ बोनस अंक बांटे जायेंगे। ये अंक केवल नीरज जाट द्वारा ही वितरित किये जायेंगे। किसे देने हैं, कितने देने हैं; इसका कोई आधार नहीं होगा। लेकिन हां, किसी की मेहनत और समय के साथ अन्याय नहीं किया जायेगा।
तो बंटी, हो जा तैयार। हां, जब जवाब मिल जाये तो समय डालना सुबह के सात बजे ताकि लोगों को यह लगे कि बंटी ने जाट पहेली के प्रकाशित होने से एक घण्टा पहले ही जवाब घोषित कर दिया। ऐसा ही करता है ना तू?

लीलमा नमक स्थान के बारे में इतनी जानकारी तो मिल पाई है
ReplyDeleteडाकपाल (पोस्ट्मास्टर), डाक घर LEELMA (BRANCH OFFICE), BARMER, RAJASTHAN (RJ), भारत (IN), पिन कोड:- 344501
पर नीरज जी, इस नाम का स्टेशन तो कही नजर ही नहीं आ रहा है ..
ReplyDeleteबंटी चोर के चक्कर में बहुत कठिन सवाल पूछ लिया है आपने
ये है बंटी चोर का जवाब आपके लिए
ReplyDeletehttp://chorikablog.blogspot.com/2010/11/25.html
मुनाबाओ और बाडमेर के बीच में
ReplyDeleteप्रणाम
गादरा/गाडरा रोड और मुनाबाओ के बीच में
ReplyDeleteगाडी नम्बर 1BM और 2BM
इस स्टेशन के नाम के नीचे समुद्रतल से ऊंचाई आदि भी नहीं लिखा गया है। क्या फोटो में कोई कारीगरी है या यह स्टेशन बन्द कर दिया गया है।
ReplyDeleteशायद पाकिस्तान बॉर्डर पर है। क्योंकि बाडमेर तो बॉर्डर के पास है।
खैर ऊत्तर वाली पोस्ट का इंतजार है।
बंटी चोर तो शायद हम लोगों की टिप्पणीयों से ही उत्तर पता करता है।
प्रणाम स्वीकार करें
JABAB VAKAI KATHIN HAIN
ReplyDeleteपहेली बंटी के लिए है या हमारे लिए.. अब बताओ.. कितना समय लगाए ढूंढने में:
ReplyDeleteराम राम..
पहेली बंटी के लिए है या हमारे लिए.. अब बताओ.. कितना समय लगाए ढूंढने में:
ReplyDeleteराम राम..
नीरज जी लीलमा स्टेशन आगरा ग्वालियर के बीच मैं स्थित हैं.
ReplyDeleteधन्यवाद
जोधपुर में होता.. तो आपको लीलमा की फोटो ला कर दे देता.. पर क्या करू.. बड़ा दूर हूँ..
ReplyDeleteबाड़मेर मुनाबाब लाइन पर है..
ReplyDeleteयहाँ से होकर जाने वाली ट्रेन का नाम और नम्बर
नाम - बारमेर मुनाबाओ पेसेंजेर
नम्बर - 1BM ।
यहाँ आये और पाए पहेली का सही जवाब :
ReplyDeletehttp://chorikablog.blogspot.com/2010/11/25.html
पहले तो बधाई हो. रजत जयंती की. लीलमा बारमेर, राजस्थान के पास है.
ReplyDeleteबाड़मेर मुनाबाब लाइन पर है..
ReplyDeleteबाड़मेर मुनाबाब लाइन पर है जी..
ReplyDeleteयहाँ से होकर जाने वाली ट्रेन का नाम बारमेर मुनाबाओ पेसेंजेर और नम्बर 1BM है
देख लो जी
ReplyDeleteबंटी चोर ने मेरा उत्तर टीप मारा है
इसको खुद कुछ नही आता
नकलची
इसका नाम काटो स्कूल से :)