पिछले शुक्रवार को जाट पहेली – 12 में हमने आपको एक चित्र दिखाया था – पीलीघटा वाला।
पीलीघटा स्टेशन मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित है। यह बीना से गुना जाने वाली लाइन पर है।
ज्यादातर प्रतियोगियों ने बताया कि पीलीघटा ग्वालियर-भोपाल के बीच में है। वैसे तो ग्वालियर-भोपाल खण्ड गलत होना चाहिये लेकिन एक इण्टरसिटी एक्सप्रेस ने मामला गडबड कर दिया। अगर यह ट्रेन ना होती तो सभी उत्तर गलत होते। ग्वालियर से भोपाल जाने वाली पचासों ट्रेनें हैं। सभी झांसी-ललितपुर होते हुए जाती हैं। इस झांसी वाले रूट पर पीलीघटा नहीं पडता।
इसी सन्दर्भ में आज एक नियम बनाया गया है, जो आखिर में लिखा है।
खैर, चलिये पहेली – 12 के विजेताओं की तरफ:
आज 12वीं पहेली का परिणाम घोषित हो रहा है। लेकिन पिछली बार की गयी घोषणा के अनुसार केवल दूसरे दशक यानी पहेली-11 और पहेली-12 के ही अंक दिखाये जा रहे हैं। रैंक भी दूसरे दशक के ही आधार पर बनायी गयी है। दूसरा दशक पूरा होने पर एक बार सभी बीस पहेलियों की सम्मिलित रैंक दिखायी जायेगी और फिर तीसरा दशक चालू हो जायेगा।
जाट पहेली – 12 के विजेता इस प्रकार हैं:
(100 अंक) टिप्पणी 1- अभी लिखो ग्वालियर - भोपाल..
टिप्पणी 2- बीना - मकसी खंड भोपाल डिविजन टिप्पणी 3: बड़ा मुश्किल स्टेशन है.. बिल्कुल नया नया खुला लगता है..
टिप्पणी 4: जरूरी सूचना: जाट पहेलियों की रसात्मकता को बनाये रखने के लिये हमने तय किया है कि पहेली नम्बर 1 से 10 तक के सभी अंक हटा लिये जायें। यह देखने में आया है कि कुछ अति उत्तम अंक धारी हमेशा अच्छे अंक लाकर मेरिट में ऊपरी स्थानों पर रहते हैं। इससे अपेक्षाकृत नीचे वाली रैंक वालों का हौसला टूटता है कि हम कभी भी ऊपर नहीं जा सकते। इस समस्या से बचने के लिये दस-दस पहेलियों का स्पेल बनाया जायेगा। अंक नये सिरे से दिये जायेंगे। हालांकि पिछले अंक भी सुरक्षित रखे जायेंगे और उन्हे भी हर दस स्पेल के बाद दिखाया जायेगा..
(आपका ग्वालियर-भोपाल खण्ड…. चलो ठीक मान लेते हैं। हां, बीना-मक्सी कुछ हद तक ज्यादा सही है। जाट पहेली के दूसरे दशक में लगातार दूसरी बार पहले स्थान पर आये हो। बधाई हो। तालियां। जोरदार तालियां। रैंक: आप पिछली बार भी पहले स्थान पर ही थे, अब भी 200 अंकों के साथ पहले स्थान पर हो।) |
दूसरे स्थान पर रहे – टिप्पणी - पीलीघटा स्टेशन ग्वालियर बीना लाइन पर है.यह मध्य प्रदेश के अशोक नगर डिस्ट्रिक्ट में है. (दूसरे स्थान की बधाई। रैंक: आप दूसरे दशक में पहली बार आये हो, आपको 99 अंकों के साथ 6वां स्थान मिला है।) |
तीसरे स्थान पर रहे -
जै राम जी की टिप्पणी 2: बीना - गुना के बीच में
टिप्पणी 3: नया स्टेशन है
(आपका बीना-गुना खण्ड एकदम सटीक है। तीसरे स्थान की बधाई। रैंक: आप पिछली बार दूसरे दशक में 5वें स्थान पर थे। अब 194 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गये हो।) |
चौथे स्थान पर हैं –
टिप्पणी 1- नीरज jI, नमस्कार.... pilighata रेलवे स्टेशन ग्वालियर भोपाल रेल खंड (सेन्ट्रल रेलवे) पर हैं और ये स्टेशन आशोक नगर जिला मध्य प्रदेश मैं आता हैं. पहेली के लिए धन्यवाद.......... और हां सलाह के लिए धन्यवाद, इस पर मैं कायम रहूगा (रितेश जी, बाकी प्रतियोगियों की तरह आपका उत्तर भी ‘सही’ है। चौथे स्थान पर आने की बधाई। रैंक: आप पिछली बार चौथे स्थान पर थे, अब दूसरे दशक में 194 अंकों के साथ तीसरे पर आ गये हो। लगे रहो।) |
पांचवें स्थान पर रहे – टिप्पणी 1- शिवपुरी,से गुना, फ़िर पीलीघटा,ओर फ़िर अशोकनगर,से निकल्ती हुयी मुंगावली,
(भाटिया जी, इस पहेली में आपका उत्तर सबसे ज्यादा सटीक है। पांचवें स्थान की बधाई। रैंक: आप पिछली बार दूसरे दशक में 7वें स्थान पर थे। अब 190 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हो।) |
छठें स्थान पर हैं:
(95 अंक)
टिप्पणी 1: पीलीघटा स्टेशन पश्चिमी मध्य रेलवे के भोपाल- ग्वालियर के बीच में है. नई स्टेशन है एक या दो वर्ष के भीतर बना है. (छठे स्थान की बधाई। रैंक: आप दूसरे दशक में पहली बार आये हो। आप 95 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हो।) |
सातवें स्थान पर हैं:
टिप्पणी 1: PILIGHATA भोपाल और ग्वालियर के मध्य स्थित है भी नया बना है. अनिल जी शर्मा (सातवें स्थान की बधाई। रैंक: आप जाट पहेली के दूसरे दशक में पहली बार पधारे हो। आप 94 अंकों के साथ 10वें स्थान पर हो।) |
ये रहे वे प्रतियोगी जिन्होने गलत उत्तर दिये, या उत्तर दिये ही नहीं:
इन्हे दिये जाते हैं पांच-पांच अंक
टिप्पणी: फीड स्बस्क्रिपश्न का ऑप्शन भी नहीं है. जज्बा बनाये रहो...आते तो रहेंगे ही :) (आप दूसरे दशक में पिछली बार 8वें पर थे, अब दस अंकों के साथ 11वें पर हो।) |
टिप्पणी: भाई यो पीलीघटा नाम का एक गांव मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में भी है. आगे राम जाने.
(आप दूसरे दशक में पहली बार आये हो। आप 5 अंकों के साथ 15वें स्थान पर हो।) |
चलते-चलते
(कोई बात नहीं भाई। यार ये तो बताओ कि तुम्हारे पापा कहां हैं आजकल? रैंक: आप दूसरे दशक में पिछली बार 6वें स्थान पर थे, अब 95 अंकों के साथ 8वें स्थान पर हो।) |
और अब आज की पहेली
यह एक रेलवे स्टेशन है – जाजौ। आपको ये बताना है कि यह स्टेशन भारत में किस रेल-खण्ड (रेल लाइन) पर स्थित है।
अब अंक देने का आधार बदल दिया गया है। अभी तक तो केवल समय के आधार पर ही अंक दिये जाते थे कि पहले आओ, ज्यादा पाओ। अब सटीकता के आधार पर भी अंक मिलेंगे। जो सबसे पहले सबसे सटीक उत्तर देगा, उसे 100 अंक मिलेंगे। बाद में 99, 98, 97… होते चले जायेंगे।
(यह निर्णय जाट पहेली- 12 के परिणाम के बाद लिया गया है। ग्वालियर-भोपाल खण्ड बिल्कुल भी सटीक नहीं था। उसका सबसे सटीक उत्तर था कोटा-गुना। उम्मीद है कि यह निर्णय सबको पसन्द आयेगा।)
यह पहेली केवल मनोरंजन और थोडे बहुत ज्ञानवर्धन के लिये है। इसके विजेता बनने पर आपको मेरी तरफ से बधाई दी जायेगी और आपके ब्लॉग का लिंक अगले शुक्रवार को हमारे यहां आपके फोटू सहित छापा जायेगा।
नोट: कृपया कम से कम शब्दों में अपने उत्तर लिखें। इससे आपको भी आसानी रहेगी और मुझे भी। आपका उत्तर केवल हिन्दी में ही होना चाहिये। अंग्रेजी में उत्तर देने पर आपके 5 अंक काट लिये जायेंगे। टिप्पणी मॉडरेशन चालू है। 8 अगस्त 2010 के सुबह दस बजे के बाद ही आपकी टिप्पणियां दिखाई पड सकती हैं। दूसरे दशक की सभी पहेलियों की मेरिट लिस्ट साइड बार में लगाई गयी है। अगर आप एक से अधिक उत्तर देते हैं या एक से अधिक टिप्पणी करते हैं तो आपकी आखिरी टिप्पणी सही मानी जायेगी। शुरू वाली टिप्पणियों का असर खत्म हो जायेगा। भूल चूक लेनी देनी। |

आगरा झाँसी..
ReplyDeleteआगरा - ग्वालियर भी कह दो..
ReplyDeleteऔर तुम्हे आगरा मुरेना ज्यादा सटीक लगे तो वो लिख लो..
ReplyDeleteऔर सबसे करीब आगरा धौलपुर..
ReplyDeleteनया नियम लग तो ठीक रहा है.. देखते है कैसे अमल में आता है... मेहनत बहुत करते तो जाट भाई.
ReplyDeleteऔर करवाते भी बहुत हो :)
राम राम..
जाजौ आगरा - ग्वालियर लाइन पर है/आगरा से २५ किलोमीटर दूर.
ReplyDeleteआगरा उत्तर प्रदेश
ReplyDeleteregards
आगरा उत्तर प्रदेश सैय्या मार्ग और खेरागढ़ के बीच में पड़ता है...
ReplyDeleteregards
जाजौ रेल्वे स्टेशन आगरा और धौलपुर मार्ग पर स्थित है।
ReplyDeleteआपका उत्तर केवल हिन्दी में ही होना चाहिये। अंग्रेजी में उत्तर देने पर आपके 5 अंक काट लिये जायेंगे।
ReplyDelete.....
बात पसंद आई।
आगरा-ग्वालियर रेल खंड पर आगरा और धौलपुर के बीच स्थित है।
ReplyDeleteजाजौ स्टेशन आगरा से ग्वालियर रेल मार्ग पर स्थिति है.
ReplyDeleteनीरज जी,जाजौ रेलवे स्टेशन आगरा केंट ,मोरेना,शिकोहाबाद रेल खंड पर है.
ReplyDeleteनीरज भाई ,रेल स्टेशन जाजौ शिकोहाबाद,मोरेना,आगरा केंट ,रेल खंड पर है.धन्यवाद
ReplyDeleteMania और Bhandai स्टेशन के बीच में
ReplyDeleteझांसी - आगरा लाईन पर है
प्रणाम
इसे मुरैना-आगरा
ReplyDeleteया ग्वालियर-आगरा
या झांसी-आगरा
जो सही मानो नम्बर दे देना
राम-राम
ये ले भाई इस लाईन के सारे स्टेशन
ReplyDeleteGWALIOR
BIRLANAGAR
RAYARU
BANMOR
NURABAD
SANK
MORENA
SIKRODA
HETAMPUR
DHAULPUR
MANIA
JAJAU
BHANDAI
AGRA CANTT
जै राम जी की
मुसाफिर भाई...ये जाजौ रेलवे स्टेशन आगरा-झांसी रेलखण्ड पर स्थित है...जाजौ आगरा जिले में आता है...इस रेलखण्ड पर झांसी से आगरा की ओर जाने पर धौलपुर और आगरा के बीच ये स्टेशन है...पैसेंजर ट्रेनें यहां रुकती हैं
ReplyDeleteमुसाफिर भाई...जाजौ स्टेशन झांसी-आगरा रेलखण्ड जो उत्तर मध्य रेलवे का एक भाग है, में आता है.
ReplyDeleteजाजौ आगरा जिले में स्थित है....झांसी से आगरा की दिशा में बढ़ने पर धौलपुर और आगरा के बीच आगरा के सैंया नामक स्टेशन के आसपास ही ये स्टेशन आता है....मेरे ख्याल से यहां केवल पैसेंजर गाडि़यां ही रुकती हैं क्योंकि ये एक छोटा सा स्टेशन है
congratulation..
ReplyDeleteनीरज जी, नमस्कार..जाजौ रेलवे स्टेशन आगरा ग्वालियर रेल खंड पर हैं. आगरा केंट से जाजौ, मनिया, धोलपुर, मोरेना और ग्वालियर. पहेली के लिए धन्यवाद.
ReplyDeleteजाजो उतर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन में धौलपुर- आगरा कैंट रेल खंड पर स्थित है
ReplyDeleteजाजो उतर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन में धौलपुर- आगरा कैंट रेल खंड पर स्थित है .
ReplyDeleteअरे बाबा यह जाजॊ तो दो है, एक कार्गिल के आगे जहां उर्दु चलती है, दुसरा आगरा के पास , तो मुझे यह आगरा वाला ही लगता है क्योकि यहां भी उर्दु लिखी होती है.
ReplyDeleteतो जनाब यह आगरा-झांसी खंड है,
गांव जाजो Jajau
ReplyDeleteएरिया.फ़तेपुर सीकरी-Fatehpur sikri
जिला आगरा- Agra
राज्य उतर प्रदेश- Uttar Pradesh
देश भारत India
आगरा झाँसी खंड
ReplyDeleteविजेताओं को घणी बधाई. हम जैसों के लिये १५ वीं रैंक भी कम नही होती. स्कूल में तो हमारी आखिरी रैंक ही र्हई हमेशा.:)
ReplyDeleteरामराम
नीरज जी यह टिप्पणी आपकी पहेली से हटकर कर रहा हूं..। आज भिन्न-भिन्न ब्लाग यात्रा करते हुए आपके ब्लाग पर आना हुआ और वास्तव मे बहुत अच्छा लगा आपके यात्रा वृतांत पढकर, बहुत संक्षिप्त लिखते हैं और ज्ञानवर्धक भी। चूंकि आप जाट है सो यह तो मानकर चला जा सकता है कि आपकी जडें भी देहात मे ही होंगी। मैं मूलत: मुजफ्फरनगर के एक गांव का रहने वाला हूं और फिलहाल हरिद्वार के एक प्राचीन विश्वविद्यालय मे मनोविज्ञान की मास्टरी करता हूं बिरादरी से गुर्जर हूं।
ReplyDeleteयायावरी,फक्कडी मेरा भी शगल है आपकी तरह ज्यादा यात्राएं तो नही की है लेकिन थोडा बहुत घुमता रहता हूं। मेरे ब्लाग 'खानाबदोश' पर आपका स्वागत है कभी आईगा..।
डा.अजीत
www.monkvibes.blogspot.com(घुमक्कडी कथा)
www.shesh-fir.blogspot.com(मेरी कविताओं का ब्लाग)
आगरा कैंट रेल खंड पर स्थित है
ReplyDelete