Wednesday 22 April 2009

मेरी ईमेल हैक हो गई है

किसी ने मेरी ईमेल को हैक कर लिया है। कल जब मैंने गाँव से आकर मेल चेक की तो देखा कि कुछ दोस्तों ने शियाकत की थी कि नीरज, ये क्या अंट-शंट भेज रहा है। और गहराई से पता किया तो पाया कि उन्हें "मैंने" गालियाँ भेजी थी। यही हाल मेरे ऑरकुट खाते का भी रहा। जवाब में एक दोस्त ने तो यहाँ तक लिख भेजा -"just go to hell u....stupid,...teri maa bahen nahi hai kya "

...

अगर आपके पास भी कोई मेल आई हो तो उसे अन्यथा ना लें। इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। और उन दोस्तों से भी मैं माफ़ी मांगता हूँ जिन्हें "गालियाँ" मिली हैं। शुक्र है कि उसने मेरे ब्लॉग पर कोई छेड़छाड़ नहीं की। इसका एक कारण तो यह है कि मेरे पास पर्सनल कंप्यूटर नहीं है, कैफे में जाकर करता हूँ। और बाद में बाकायदा "sign out" भी करता हूँ। लेकिन चोर तो चोर होते हैं, वे बड़ी-बड़ी वेबसाइटों तक को नहीं बख्शते, मैं तो क्या हूँ।

...

अच्छा, चलो, इतनी सूचना देनी थी, दे दी। अब से घुमक्कडी शुरू करते हैं। कहाँ पहुँच गए थे हम? अरे हाँ, याद आया- बैजनाथ। अगली पोस्ट से जारी करते है।

13 टिप्पणियाँ:

काजल कुमार Kajal Kumar said...

पास वर्ड... ईमेल ID से मिलता जुलता तो नहीं था ?
खैर बुरा हुआ, भाई.

Ratan Singh Shekhawat said...

भाई जिस तरह मुसाफिरी में अपने सामान का ध्यान रखते हो उसी तरह साइबर कैफे में भी ध्यान रखो ! जल्दी से अपना पासवर्ड बदलो !

ताऊ रामपुरिया said...

भाई तेरे को कितना समझाया था? पर तुने तो नही मानने की कसम खा रखी है? पहले बोरिया बिस्तर चोरी करवा दिये और अब पास वर्ड चोरी करवा दिया? भाई तू आखिर जिंदगी मे होंशियारी से रहना कब सीखेगा?

घर मे जब ज्यादा चोरी चकोरी होने लग जाये तो बडे बुजुर्ग्कह गये हैं कि सवा दो आने का परसाद बांट देना चाहिये हनुमान जी का. आगे तेरी मर्जी.

ताऊ रामपुरिया said...

भू सुधार :-

बुजुर्ग्कह = बुजुर्ग कह

Anil said...

कभी-कभी किसी साइट पर लिखा देखता हूँ "इस मजेदार कार्टून/विडियो/लिंक को अपने सभी दोस्तों को भेजने के लिये अपना गूगल/याहू खाते का पासवर्ड दें" - ऐसा कभी न करें! गूगल का पासवर्ड केवल गूगल की साइट पर, और याहू का पासवर्ड केवल याहू की साइट पर डालें।

गूगल खाता खो जाने पर आप अपने पासवर्ड को बदल सकते हैं, या फिर खाता चुराये जाने की खबर गूगल को दे सकते हैं। शायद वे आपपर मेहरबान होकर आपका खाता दोबारा आपको दे सकें। ऐसा करने के लिये www.gmail.com पर जाकर "Forgot password" लिंक पर क्लिक करें।

यदि आप विंडोज़ इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऊटपटांग साइट खोलने से पासवर्ड चुराने वाले विषाणु भी घुस सकते हैं। इससे बचने के लिये लिनक्स या मैक इस्तेमाल करें।

बाकी अंतरजाल पर कुछ भी सुरक्षित नहीं। यदि किसी ने आपका पासवर्ड चुराने की ठान ही ली, तो फिर कभी न कभी वह कामयाब हो ही जायेगा।

इरशाद अली said...

Kindly Check this post for hakking experinces.

http://irshadnama.blogspot.com/2009/03/blog-post_15.html

मैं अपने ही हथियारों से मारा गया।
Irsahd

आशीष खण्डेलवाल (Ashish Khandelwal) said...

दुःख हुआ जानकर कि आपके साथ ऐसा हुआ.. सार्वजनिक स्थानों पर कंप्यूटर इस्तेमाल करने वालों को अपना पासवर्ड समय समय पर बदलते रहना चाहिए..

Abhishek Mishra said...

Vakai gambhir vishay hai ye. Bahut bura hua aapke sath. aasha hai aapke dost aapki sthiti ko samjhenge.

संगीता पुरी said...

पासवर्ड चोरी हुई .. या गुस्‍से में दोस्‍तों को गाली देकर अब बहाने बना रहे हैं।

सुशील कुमार छौक्कर said...

नीरज भाई संग़ीता जी वाली बात तो मेरे दिमाग आई ही नही। खैर किसी ने समस्या का हल नही बताया पर जो हमने बताया वो ही सबसे अच्छा है बंधु।

P.N. Subramanian said...

भाई बुजुर्गों की बात माना करो.

कौतुक said...

पॉर्न कम देखा कीजिये, ऐसी साइटों पर घूमने से विषाणु ज्यादा आते हैं. :P

कैफे सुरक्षित नहीं हैं. कुछ ने तो keyloggers instal कर रखे हैं. मेरे एक दोस्त के बैंक से 1४०००० रुपये निकल गए, उसके कुछ दिन पहले उसने कैफे से नेट बैंकिंग एक्सेस किया था. अभी तक छानबीन जारी है. नतीजा ०/१४००००.

नरेश सिह राठौङ said...

अरे भाई नीरज जी, किसी को आपने फोन पर बता दिया होगा । और दिमाग से निकल गया होगा । अब शीघ्रता करे औ अपना पासवर्ड बदल ले ।